फरीदाबाद, अक्टूबर 18 -- Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। अरावली क्षेत्र में कूड़ा घर (डंपिंग यार्ड) के विरोध में रविवार को स्थानीय लोगों का गुस्सा सड़कों पर दिखाई दिया। सैनिक कॉलोनी मोड़ से भाखरी गांव के पास स्थित डंपिंग साइट तक करीब दो किलोमीटर पैदल मार्च निकालकर लोगों ने यहां पर कचरा डालने का विरोध किया। इसमें सैनिक कॉलोनी, अर्चीवर सोसाइटी और भाखरी गांव सहित आसपास के करीब दस सेक्टरों और गांवों के लोग शामिल रहे। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अगर यहां रोजाना कचरा डाला गया तो आसपास के करीब 10 किलोमीटर के दायरे में पर्यावरण और लोगों के स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ सकता है। लोगों ने प्रशासन से डंपिंग यार्ड को लेकर उचित कदम उठाने की मांग की।

अरावली क्षेत्र में कचरा डालने पर चिंता स्थानीय लोगों ने बताया कि अरावली क्षेत्र पर्यावरण की दृष्टि से...