फरीदाबाद, अक्टूबर 15 -- अरावली में कचरा डालने के विरोध में प्रदर्शन Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। अरावली में गांव भाखरी के पास नगर निगम द्वारा कचरा डाले जाने के विरोध में स्थानीय लोगों का गुस्सा गुरुवार को फूट पड़ा। लोगों ने कचरा लेकर पहुंचे ट्रकों को रोककर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। वार्ड पार्षद जगत सिंह फागना भी ग्रामीणों के साथ धरने पर बैठ गए। लोगों के विरोध को देखते हुए गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे नगर निगम संयुक्त आयुक्त अनिल यादव और अधीक्षण अभियंता ओमवीर ने लोगों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन उन्होंने साफ कहा कि जब तक यहां कचरा डालना बंद नहीं किया जाता, तब तक धरना जारी रहेगा। स्थानीय लोगों ने बताया कि नगर निगम पिछले कुछ दिनों से शहर से निकलने वाला कचरा यहां लाकर डाल रहा है। इससे ...