Faridabad News: अरावली की तलहटी में तीन साल के तेंदुए का शव मिला
फरीदाबाद, सितम्बर 4 -- Faridabad News: नूंह, अभिषेक शर्मा। अरावली की तलहटी में पलड़ी गांव के पास शुक्रवार सुबह करीब तीन साल के तेंदुए का शव मिलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही वन विभाग और वन्य जीव विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। तेंदुए के शरीर पर बाहरी चोट का कोई निशान नहीं मिला है। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया है। वहीं जहर आदि की जांच के लिए तेंदुए का बिसरा बरेली भेजा जा रहा है。
तेंदुए की मौत की जानकारी शुक्रवार सुबह गांव की एक महिला कब्रिस्तान के पास गई थी। इसी दौरान उसने अरावली की तलहटी में तेंदुए को मृत अवस्था में पड़ा देखा। महिला ने इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी, जिसके बाद विभाग को सूचना दी गई। टीम ने मौके पर पहुंचकर तेंदुए के शव को सुरक्षित कब्जे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.