Faridabad News: अपराध शाखा ने चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की
फरीदाबाद, सितम्बर 27 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। अपराध शाखा सेंट्रल व बॉर्डर की टीमों ने विभिन्न वाहन चोरी के मामलों में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिल बरामद की हैं। थाना सूरजकुंड क्षेत्र पुलिस ने 24 जून को मोटरसाइकिल चोरी के संबंध में मामला दर्ज किया था। मामले की जांच के दौरान अपराध शाखा सेंट्रल ने पलवल के गांव स्वामिका निवासी धीरज को सेक्टर-76 से गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद आरोपी के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई। इसके अलावा अपराध शाखा बॉर्डर की टीम ने थाना ओल्ड फरीदाबाद में दर्ज वाहन चोरी के एक अन्य मामले में कार्रवाई करते हुए सूर्या विहार पार्ट-2 निवासी मुन्ना को बाईपास रोड सेक्टर-37 से गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से भी चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद की गई।--...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.