Faridabad News: अपराध शाखा की टीमों ने विशेष अभियान चलाकर 10 आरोपी दबोचे
फरीदाबाद, अगस्त 6 -- Faridabad News: फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। जिला पुलिस की अपराध शाखाओं ने अवैध हथियारों, नशा तस्करों और वाहन चोरों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ही दिन में 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने पांच देशी कट्टे, दो जिंदा कारतूस, स्मैक, गांजा, 456 प्रतिबंधित कैप्सूल और चोरी की एक बाइक बरामद की है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार पुलिस उपायुक्त अपराध राजेश कुमार मोहन के नेतृत्व में जिले की सभी अपराध शाखाएं लगातार अवैध हथियार रखने वालों, नशा तस्करों और वाहन चोरों पर शिकंजा कस रही हैं। इसी अभियान के तहत विभिन्न अपराध शाखाओं ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर यह सफलता हासिल की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने अलग-अलग मामलों में पांच देशी कट्टे और दो जिंदा कारतूस बरामद किए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.