फरीदाबाद, जुलाई 30 -- Faridabad News: फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। अनंगपुर गांव के डोमका मोहल्ले में एक 36 वर्षीय पेंटर का शव एक महिला के किराये के कमरे में गली-सड़ी अवस्था में मिला है। महिला को मृतक की प्रेमिका बताया जा रहा है। सूरजकुंड थाना पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर आरोपी महिला के खिलाफ हत्या के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घटना का विवरण: मृतक के गले पर धारदार हथियार से काटे जाने का निशान है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की पुख्ता वजह का पता चलेगी। इस वारदात के बाद से मृतक की कथित प्रेमिका अपने किराये के कमरे से फरार है। पुलिस के मुताबिक, बुधवार देर रात करीब 1:00 बजे सूरजकुंड थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि एक बंद कमरे से बदबू आ रही है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो कमरे का ताला लगा हुआ था। जब पुलिस किसी तरह दरव...