Faridabad News: अधूरे विकास कार्य जल्द पूरे करने के निर्देश
फरीदाबाद, जुलाई 10 -- Faridabad News: बल्लभगढ़, अशोक जैन। फरीदाबाद नगर निगम के बल्लभगढ़ कार्यालय में शुक्रवार को अधीक्षण अभियंता ओमवीर सिंह ने निगम अधिकारियों और पार्षदों के साथ बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठक में पार्षदों ने विभिन्न वार्डों में ठेकेदारों द्वारा अधूरे छोड़े गए विकास कार्यों का मुद्दा प्रमुखता से उठाते हुए कहा कि जनता लगातार जवाब मांग रही है और अधूरे कार्यों को जल्द पूरा कराया जाए। बैठक में पार्षदों ने कहा कि विकास कार्य समय पर पूरे नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मांग की कि सभी लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाए और लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। पार्षदों ने पेयजल व्यवस्था का मुद्दा भी उठाया। उनका कहना था कि पानी के बूस्टरों की जिम्मेदार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.