फरीदाबाद, अक्टूबर 7 -- Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। शहर में सफाई व्यवस्था को लेकर नगर निगम के अधिकारी लगातार बैठकें कर रहे हैं, लेकिन दूसरी ओर सड़कों पर कूड़े के ढेर बढ़ते जा रहे हैं। नीलम बाटा रोड, रेलवे रोड, लखानी चौक और हार्डवेयर चौक समेत कई प्रमुख स्थानों पर कूड़ा सड़कों तक फैल गया है। इससे लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। कई जगह चार लेन की सड़क कूड़े के कारण घटकर दो लेन की रह गई है, जिससे नगर निगम का सफाई अभियान हवा-हवाई साबित हो रहा है। स्मार्ट सिटी में रोजाना विभिन्न स्रोतों से करीब 1200 टन कचरा निकलता है। नगर निगम की ओर से बड़े-बड़े ट्रकों के जरिए इसे कूड़ा निस्तारण केंद्र पहुंचाया जाता है। फिलहाल शहर में तीन कूड़ा निस्तारण केंद्र हैं। प्रतापगढ़ क्षमता 300 टन, मुजेड़ी 150 टन और गुरुग्राम पेपर मील। लेकिन यहां भी क्...