Faridabad News: अधिकारियों को 15 नवंबर तक सड़कों पर सफेद पट्टियां लगाने के निर्देश
फरीदाबाद, अक्टूबर 28 -- Faridabad News: पलवल, अभिषेक शर्मा। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। उपायुक्त डॉ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने बुधवार को जिला सचिवालय में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति एवं सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी की बैठक में अधिकारियों को सर्दियां शुरू होने से पहले सड़क सुरक्षा से जुड़े सभी कार्य पूरे करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 15 नवंबर तक सभी सड़कों पर सफेद पट्टियां लगाने का काम पूरा किया जाए। उपायुक्त ने एसडीएम को ओवरलोडिंग और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले भारी वाहनों के चालान करने के निर्देश दिए। उन्होंने सड़कों के गड्ढों की मरम्मत, रिफ्लेक्टर और साइन बोर्ड लगाने तथा स्पीड ब्रेकर से पहले चेतावनी बोर्ड लगाने पर जोर दिया। हाईवे पर साइन बोर्ड 500 मीटर की दूरी से दिखाई देन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.