Faridabad News: अदालत से गैरहाजिर रहने पर अपराधी घोषित
फरीदाबाद, जुलाई 3 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अशोक जैन। लंबे समय से अदालत में पेश नहीं होने पर न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी की अदालत ने आरोपी विनय मित्तल को अपराधी घोषित कर दिया। अदालत के आदेश के बाद सेक्टर-8 थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नया मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपी की चल-अचल संपत्ति का ब्यौरा जुटाने के भी निर्देश दिए गए हैं। अदालती आदेश के अनुसार, राज्य बनाम नंदकिशोर उर्फ नंदू मामले में 23 जनवरी 2026 को सुनवाई के दौरान आरोपी विनय मित्तल की पेशी तय थी, लेकिन कई बार पुकारे जाने के बावजूद वह अदालत में उपस्थित नहीं हुआ और उसकी ओर से कोई अधिवक्ता भी पेश नहीं हुआ। अदालत ने माना कि उद्घोषणा की 30 दिन की अनिवार्य अवधि पूरी हो चुकी है, इसलिए विनय मित्तल को घोषित अपराधी घोषित कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.