फरीदाबाद, अगस्त 8 -- Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। शहर में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त गौरव अंतिल ने शनिवार को शहर के कई इलाकों का दौरा कर जल निकासी व्यवस्था का निरीक्षण किया। यह निरीक्षण नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा के निर्देश पर किया गया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कहीं भी जलभराव न होने पाए और बारिश के पानी की निकासी सुचारु बनी रहे। निरीक्षण के दौरान गौरव अंतिल ने वार्ड-9 के गुरुद्वारा रोड, 45 फीट रोड सारन, मनीराम डिस्पोजल, सेक्टर-52, नंगला रोड, 60 फीट रोड, सेक्टर-55 और गौंछी ड्रेन सहित कई स्थानों का जायजा लिया। अधिकारियों ने उन्हें बताया कि सभी क्षेत्रों में जल निकासी व्यवस्था सामान्य रूप से काम कर रही है। यह भी पढ़ें- Faridabad News: शहर के कूड़े से एसटीपी जाम और सीवर चोक हुए बारिश...