Faridabad News: अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण
फरीदाबाद, अक्टूबर 28 -- Faridabad News: पलवल, अभिषेक शर्मा। पलवल के हथीन गेट चौक स्थित वार्ड नंबर-27 के अटल बिहारी वाजपेयी पार्क में बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया गया। हरियाणा सरकार में राज्य मंत्री गौरव गौतम ने बतौर मुख्य अतिथि प्रतिमा का अनावरण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। राज्यमंत्री गौरव गौतम ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का दूरदर्शी नेतृत्व, राष्ट्र के प्रति समर्पण और जनसेवा के आदर्श सदैव प्रेरणा देते रहेंगे। उनकी प्रतिमा युवाओं को राष्ट्रप्रेम, ईमानदारी और अनुशासन के साथ समाजसेवा के लिए प्रेरित करेगी। उन्होंने कहा कि अटल जी ने लोकतांत्रिक मूल्यों, राष्ट्रीय एकता और सुशासन को हमेशा प्राथमिकता दी। उनके जीवन से युवाओं को दृढ़ संकल्प, परिश्रम और देश के प्रति समर्पण की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.