फरीदाबाद, अक्टूबर 31 -- Faridabad News: बल्लभगढ़, अशोक जैन। सेक्टर-2 स्थित अटल पार्क को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने के लिए करीब दो करोड़ सत्तर लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। शनिवार को विधायक मूलचंद शर्मा ने विकास कार्यों की शुरुआत की। पार्क में लोगों के टहलने के लिए सिंथेटिक ट्रैक बनाया जाएगा और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। विधायक ने कहा कि पार्क में हरियाली बढ़ाने और इसे सुंदर बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। यहां आने वाले लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। आधुनिक ट्रैक बनने से सुबह और शाम सैर करने वालों को सहूलियत होगी। उन्होंने कहा कि पार्क केवल घूमने की जगह नहीं, बल्कि लोगों के स्वास्थ्य और पर्यावरण से भी जुड़ा है। इसलिए शहरवासियों को भी इनकी देखभाल करनी चाहिए। उन्होंने लोगों से आसपास के पार्कों को साफ ...