Faridabad News: अज्ञात वाहन की टक्कर से मजदूर घायल
फरीदाबाद, सितम्बर 23 -- Faridabad News: पलवल, अजित कुमार। कैंप थाना इलाका स्थित काम के लिए पलवल आ रहा मजदुर को कुशलीपुर के नजदीक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में रामकरण गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। घायल का उपचार जिला नागरिक अस्पताल में कराया गया। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है। घायल रामकरण के भाई रवि कुमार ने थाना कैंप पलवल में दी शिकायत में बताया कि 18 सितंबर को उसका भाई मजदूरी के लिए पलवल आ रहा था। सुबह करीब 11 बजे पड़ोसी ने फोन कर हादसे की सूचना दी। वह मौके पर पहुंचा तो रामकरण खून से लथपथ सड़क पर पड़ा था। इसके बाद उसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया। कुशलीपुर के लोगों से पूछताछ करने पर पता चला कि किसी अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मारी थी।पुलिस ने शिकायत क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.