Faridabad News: अज्ञात ट्रक की टक्कर से युवक घायल
फरीदाबाद, अगस्त 6 -- Faridabad News: बल्लभगढ़, केशव भारद्वाज। सदर बल्लभगढ़ थाना क्षेत्र में ट्रक की टक्कर से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने पीड़ित के भाई की शिकायत पर ट्रक के अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, पन्हैड़ा खुर्द गांव निवासी सतीश ने अपनी शिकायत में बताया कि उसका भाई सतपाल 26 जुलाई को बल्लभगढ़ आ रहा था। रास्ते में ट्रक ने उसे टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया। घायल को राहगीरों लोगों ने पहले सरकारी अस्पताल बल्लभगढ़ पहुंचाया, जहां से उसे बीके अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजनों को घटना की जानकारी नहीं मिल सकी थी। उन्होंने गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई। चार दिन बाद पड़ोसी से सूचना मिलने पर परिवार को सतपाल के घर पहुंचने का पता चला था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.