Faridabad News: अचीवर्स सोसाइटी से नंगला एन्क्लेव तक सीवर लाइन बिछाने की तैयारी
फरीदाबाद, नवम्बर 14 -- Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। बड़खल रोड स्थित अचीवर्स सोसायटी से नंगला एंक्लेव रोड पर सीवर ओवरफ्लो की समस्या से जूझ रहे क्षेत्र वासियों के लिए राहत की खबर है। फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) की ओर से मास्टर सीवरेज योजना के तहत पाली गांव होते हुए नंगला एन्क्लेव तक नई सीवर लाइन बिछाने की योजना तैयार की गई है। इसके लिए जल्द सर्वे कराया जाएगा। सर्वे के जरिए प्रस्तावित सीवर लाइन का रास्ता, जमीन का स्तर और निर्माण की व्यावहारिकता जांची जाएगी। इसके बाद योजना को सिरे चढ़ाया जाएगा।स्थानीय निवासियों ने बताया कि अचीवर्स सोसायटी से नंगला एंक्लेव रोड की हालत बेहद खराब है। सीवर लाइन काफी पुरानी होने के कारण आये दिन ओवरफ्लो हाेकर गंदा पानी सड़क पर जमा रहता है। दो साल पहले नई सड़क बनी। वह भी जलभराव के कारण टूटने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.