Faridabad News: अग्निकांड के बाद जागा निगम, मुख्य बाजार में चला जेसीबी का पंजा
फरीदाबाद, सितम्बर 8 -- Faridabad News: बल्लभगढ़, अशोक जैन। बल्लभगढ़ के मुख्य बाजार में सोमवार को हुए भीषण अग्निकांड के बाद मंगलवार को फरीदाबाद नगर निगम प्रशासन हरकत में आया। निगम का तोड़फोड़ दस्ता जेसीबी मशीन लेकर मुख्य बाजार पहुंचा और सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई शुरू की। कार्रवाई के दौरान कई रेहड़ियों को हटाया और तोड़ा गया। इसके बाद टीम ने सीही गेट बाजार सहित आसपास के क्षेत्रों में भी अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। निगम के तोड़फोड़ दस्ते का नेतृत्व कनिष्ठ अभियंता असलम खान ने किया। संयुक्त आयुक्त करण सिंह बदौरिया के आदेश पर हुई कार्रवाई के दौरान जेसीबी की मदद से सड़क और बाजार के रास्तों पर किए गए स्थायी और अस्थायी अतिक्रमण को हटाया गया। मुख्य बाजार के अलावा सीही गेट बाजार और आसपास के क्षेत्रों में भी काफी संख्या में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.