फरीदाबाद, सितम्बर 3 -- Faridabad News: फरीदाबाद, सरसमल। महिला सुरक्षा के लिए तैनात डब्ल्यूईआरवी टीमों ने अगस्त में रात के समय जरूरतमंद 44 महिलाओं की मदद की। रात्रि गश्त के दौरान टीमों ने महिलाओं को उनके घर पहुंचाया। इस साल अब तक 250 से अधिक महिलाओं को पुलिस सहायता मिल चुकी है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, महिला डब्ल्यूईआरवी की टीमें शहर में रात के समय गश्त करती हैं। इस दौरान अकेली या किसी परेशानी में मिली महिलाओं से जानकारी लेकर उनकी जरूरत के अनुसार सहायता की जाती है। अगस्त में अलग-अलग जोन में टीमों ने 44 महिलाओं को उनके घर पहुंचाया। पुलिस ने बताया कि महिलाओं को उनके परिवार के सदस्यों के सुपुर्द किया गया। यह भी पढ़ें- Sambhal News: मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं को दिया सुरक्षा का भरोसा यह सुविधा खास तौर पर रात में सफर करने वाली या किसी कारण से अ...