Faridabad News: अगस्त भर चलेंगे मानव तस्करी और गुमशुदा बच्चों पर जागरूकता कैंप
फरीदाबाद, जुलाई 23 -- Faridabad News: नूंह, संवाददाता। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) नूंह पूरे अगस्त माह में मानव तस्करी और गुमशुदा बच्चों की सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाएगा। सीजेएम एवं डीएलएसए सचिव नेहा गुप्ता के निर्देश पर जिलेभर में शिविर आयोजित किए जाएंगे। अभियान के तहत स्कूलों, कॉलेजों, गांवों और सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम, रैलियां, नुक्कड़ नाटक और संवाद सत्र होंगे। लोगों को बाल अधिकार, मानव तस्करी की रोकथाम और कानूनी सहायता की जानकारी दी जाएगी। साथ ही बच्चों के गुम होने, बाल श्रम या बाल विवाह की सूचना तुरंत पुलिस या चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर देने की अपील की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.