फरीदाबाद, अगस्त 11 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। फरीदाबाद की कुराश टीम ने गुरुग्राम में आयोजित मेहताब सिंह मेमोरियल अंतर जिला कुराश चैंपियनशिप में 20 पदक अपने नाम किए। टीम ने 13 स्वर्ण, दो रजत और पांच कांस्य पदक जीते। प्रतियोगिता में प्रदेशभर से करीब 350 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। पांच से 21 वर्ष आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं के विभिन्न भार वर्गों में मुकाबले कराए गए। यह भी पढ़ें- राज्यस्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में बेगूसराय ओवरऑल उपविजेतालिटिल मिनी सब जूनियर बालक वर्ग में प्रदर्शन -----मिनी सब जूनियर वर्ग में शानदार प्रदर्शन लिटिल मिनी सब जूनियर बालक वर्ग में टैगोर पब्लिक स्कूल के यादवेंद्र सिंह ने 33 किलो और डीएवी सेक्टर-14 के केशव राणा ने 36 किलो में स्वर्ण पदक हासिल किए। वहीं मिनी सब जूनियर बालिका वर्ग में कुंदन ग्लोबल स्क...