फरीदाबाद, अक्टूबर 16 -- अंगद संवाद का प्रभावशाली मंचन Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। जागृति रामलीला कमेटी के मंच पर गुरुवार को अंगद संवाद का प्रभावशाली मंचन किया गया। कलाकारों ने रामायण के इस प्रसंग को जीवंत करते हुए दर्शकों को भगवान राम और रावण के बीच युद्ध से पहले की घटनाओं से रूबरू कराया। मंचन में दिखाया गया कि समुद्र पर सेतु निर्माण के बाद भगवान राम की सेना लंका पहुंचती है। युद्ध से पहले अंतिम बार रावण को समझाने और माता सीता को सम्मानपूर्वक लौटाने का संदेश लेकर अंगद उसके दरबार में पहुंचते हैं। अंगद रावण को समझाते हुए कहते हैं कि अभी भी समय है रावण, प्रभु श्रीराम की शरण में आ जा और माता सीता को सम्मान सहित लौटा दे। रावण अपनी जिद पर अड़ा रहता है और अंगद के प्रस्ताव को ठुकरा देता है। इसके बाद अंगद दरबार में अपना पैर जमा देते हैं...