नई दिल्ली, मई 24 -- Falta Assembly Seat Result LIVE: पश्चिम बंगाल की फलता विधानसभा सीट पर हुए दोबारा मतदान के बाद आज वोटों की गिनती हो रही है। सुबह 8 बजे से मतों की गिनती कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हो गई है। यहां पर भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के बीच मुकाबला है। आपको बता दें कि 29 अप्रैल को दूसरे चरण के मतदान के दौरान इस क्षेत्र में भारी हंगामा हुआ था। कई बूथों से शिकायतें मिली थीं कि ईवीएम (EVM) पर खुशबूदार पदार्थ और सेलोटेप चिपकाए गए थे। जांच में सामने आया कि कई मतदान केंद्रों पर लगे वेब कैमरों की फुटेज के साथ भी छेड़छाड़ की कोशिश की गई थी। इसके बाद चुनाव आयोग ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सुधार और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए सभी 285 बूथों पर नए सिरे से मतदान का आदेश दिया। Falta Result LIVE: फलता में वोटों की गिनती सुबह आठ बजे से शुरू है...