नई दिल्ली, मई 24 -- Falta Assembly Seat Result LIVE: पश्चिम बंगाल की फलता विधानसभा सीट पर भाजपा शानदार प्रदर्शन करते हुए बड़ी जीत की तरफ आगे बढ़ रही है। सिर्फ सात राउंड की गिनती के बाद 26 हजार से अधिक की बढ़त बना ली है। आपको बता दें कि इस सीट पर दोबारा मतदान हुआ था। आज सुबह 8 बजे से मतों की गिनती कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई। यहां पर भाजपा और सीपीआईएम के बीच मुकाबला है। इस सीट पर वोटिंग से पहले तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार जहांगीर खान ने खुद को अलग कर लिया था। इस वजह से वह चौथे नंबर पर हैं। Falta Result LIVE: फलता में आठ राउंड की गिनती के बाद भाजपा को यहां अब तक 51621 वोट मिल चुका है। वहीं, सीपीआईएम को सिर्फ 20556 प्राप्त हुआ है। टीएमसी के जहांगीर खान को सिर्फ 2570 मत प्राप्त हुए हैं। Falta Result LIVE: फलता विधानसभा सीट पर 21 राउंड में स...