नई दिल्ली, मई 24 -- Falta Assembly Seat Result: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की पहली परीक्षा फलता विधानसभा सीट पर थी। यहां दोबारा हुए मतदान में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऐतिहासिक जीत हासिल की है। तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार जहांगीर खान ने वोटिंग से पहले खुद के इस लड़ाई से अलग कर लिया था। इसके बाद यह मुकाबला एकतरफा हो गया। भाजपा के देबांग्शु पांडा को 1,49,421 वोट मिले हैं, जबकि दूसरे नंबर पर कम्युनिस्ट पार्टी के शंभु नाथ कुर्मी रहे, जिन्हें 40,625 वोट मिले। इस तरह से भाजपा ने इस सीट को 1,08,796 वोटों से जीत लिया है। आपको बता दें कि इस सीट पर दोबारा मतदान हुआ था। आज सुबह 8 बजे से मतों की गिनती कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई। यहां पर भाजपा और सीपीआईएम के बीच मुकाबला है। इस सीट पर वोटिंग से पहले तृणमूल कांग्रेस के उम्मीद...