नई दिल्ली, जून 19 -- Texas Super Kings vs Seattle Orcas मैच के जरिए मेजर लीग क्रिकेट 2026 का आगाज हुआ। सीजन का पहला ही मैच धमाकेदार रहा। सिएटल ऑर्कास ने इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए 2 विकेट के नुकसान पर 220 रन बोर्ड पर लगाए। टिम साइफर्ट ने शानदार शतक जड़ते हुए 104 रनों की पारी खेली। मगर उनकी इस मेहनत पर टेक्सास सुपर किंग्स के कप्तान फाफ डु प्लेसी ने पानी फेर दिया। 221 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए डुप्लेसी ने तूफानी शतक जड़ा और 113 रनों की नाबाद पारी खेली। डुप्लेसी ने यह शतक 41 की उम्र में जड़ा है। वह टी20 क्रिकेट के इतिहास में शतक जड़ने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं। श्रीलंका ए वर्सेस अफगानिस्तान ए लाइव स्कोर यहां देखेंफाफ डु प्लेसी ने शतक जड़ रचा इतिहास फाफ डु प्लेसी 40 की उम्र के बाद तीन शतक जड़ चुके हैं, जबकि किसी अन्य बल्...