नई दिल्ली, जुलाई 21 -- सोशल मीडिया पर इन दिनों कॉकरोच जनता पार्टी के नाम से कई एक्स अकाउंट सक्रिय दिखाई दे रहे हैं। इनमें से एक अकाउंट @shah34516 को कुछ लोग सीजेपी से जोड़कर साझा कर रहे हैं, लेकिन यह CJP का ऑफिशियल एक्स अकाउंट नहीं है। ऐसे फर्जी या भ्रामक अकाउंट लोगों को भ्रमित कर सकते हैं और संगठन के नाम पर गलत जानकारी फैला सकते हैं। इसलिए किसी भी पोस्ट या दावे पर भरोसा करने से पहले उसके स्रोत की जांच करना जरूरी है। हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर सीजेपी से जुड़े कई नकली प्रोफाइल सामने आए हैं, जिनके कारण भ्रम की स्थिति बनी हुई है। यह भी पढ़ें- कोर्ट को ना घसीटें; सीजेपी प्रदर्शनकारियों पर बल प्रयोग की याचिका पर दिल्ली HC कॉकरोच जनता पार्टी का वर्तमान आधिकारिक एक्स हैंडल @Cockroachisback है। यह नया अकाउंट तब बनाया गया था, जब CJP का पहले व...