नई दिल्ली, जुलाई 30 -- सोशल मीडिया खबरें पाने का एक आसान जरिया है, लेकिन इनके ही बीच कई यूजर्स फर्जी खबरों को भी जगह दे देते हैं। अब ऐसा ही एक और मामला सामने आया है। एक पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर बड़ा दावा किया जा रहा है। हालांकि, जब जांच की गई तो पता चला कि दावा फर्जी है। पूरे मामले को विस्तार से समझते हैं। सोशल मीडिया पर एक पत्र वायरल हुआ। यूजर्स ने दावा किया कि यह पीएम मोदी की तरफ से लिखा हुआ है। वायरल पोस्ट को प्रधानमंत्री के त्यागपत्र के रूप में पेश किया जा रहा है। वायरल लेटर के मुताबिक, पीएम मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नाम पत्र लिखा, जिसमें इस्तीफा देने की पेशकश की गई है। खास बात है कि सरकार की तरफ से ऐसी कोई भी सूचना जारी नहीं की गई थी। सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरें...