नई दिल्ली, दिसम्बर 12 -- रणवीर सिंह की धुरंधर का गाना FA9LA सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। फिल्म में इस गाने पर अक्षय खन्ना का डांस भी खूब पसंद किया जा रहा है। लोगों को इस गाने के लिरिक्स भले ही समझ न आ रहे हों, लेकिन इस गाने का वाइब ऐसा है कि हर किसी के जहन में बस गया है। FA9LA एक अरेबिक गाना है। ये पहली बार नहीं है जब बॉलीवुड में अरेबिक गानों या गानों में अरबी शब्द इस्तेमाल हुए हैं। आज हम आपको उन्हीं गानों की एक लिस्ट बता रहे हैं। यह भी पढ़ें- सबको क्यों चढ़ रहा है रहमान डकैत के Fa9la का नशा? आप भी सीख लें हिंदी लिरिक्स या अली: साल 2006 में आई फिल्म गैंगस्टर का गाना या अली बहुत ही ज्यादा पसंद किया गया था। ये गाना आज भी लोगों को जुबानी याद है। या अली एक हिंदी गाना है जिसमें अरेबिक शब्दों का इस्तेमाल किया गया है। या अली एक अरबी शब्द...