Explainer: सारा अली खान इतनी बार केदारनाथ जा चुकी हैं, फिर अब उन्हें हलफनामा क्यों जमा करना पड़ेगा?
नई दिल्ली, मार्च 19 -- बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान चर्चा में बनी हुई हैं। उनसे केदारनाथ यात्रा शुरू करने से पहले हलफनामा मांगा जा रहा है। अब सवाल यह उठता है कि ऐसा क्यों हो रहा है? दरअसल, उत्तराखंड की मंदिर समिति, विशेषकर अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने यह स्पष्ट किया है कि गैर-हिंदू भक्तों को मंदिर में प्रवेश करने के लिए अब एक शपथ पत्र देना होगा।कैसा शपथ पत्र? हेमंत द्विवेदी का कहना है कि इस शपथ पत्र में गैर-हिंदू भक्तों को यह लिखित में देना होगा कि वे सनातन धर्म में आस्था रखते हैं और हिंदुत्व में विश्वास करते हैं। बता दें, यह नियम केवल सारा अली खान के लिए नहीं बनाया गया है, बल्कि उन सभी गैर-हिंदू दर्शनार्थियों के लिए बनाया गया है जो इन पवित्र धामों में पूजा करने आते हैं। यह भी पढ़ें- कंगना रनौत बोलीं- सारा अली खान भी हैं सनातनी, एफिडेविट दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.