नई दिल्ली, जनवरी 19 -- Divya Agarwal Exclusive Interview: ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर नया रिएलिटी शो शुरू होने वाला है। इस रिएलिटी शो का नाम 'द 50' है। ये शो 1 फरवरी से स्ट्रीम होगा। ऐसे में मेकर्स ने इस शो में हिस्सा लेने वाले कंटेस्टेंट्स के नाम रिवील करना शुरू कर दिया है। 'बिग बॉस ओटीटी 1' की विनर दिव्या अग्रवाल भी इस शो में पार्टिसिपेट करने वाली हैं। ऐसे में लाइव हिन्दुस्तान ने उनसे बात की। पढ़िए उनसे हुई हमारी बातचीत।'द 50' में पार्टिसिपेट करने का फैसला क्यों लिया? 50 लोग इस शो में हिस्सा लेने वाले हैं। किसी ने पहले कभी ये शो देखा नहीं है। कोई नहीं जानता है कि अंदर क्या होने वाला है। ऐसे में इस शो में हिस्सा लेना काफी एक्साइटिंग है। पहली बार अगर कोई रिएलिटी शो आ रहा है हमारे देश में और मैं न जाऊं तो मुझे लगेगा कि ये सही नहीं है।...