प्रयागराज, जून 17 -- UPTET 2026: चार साल के बाद होने जा रही उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी-टीईटी) के लिए 1.85 लाख परिषदीय शिक्षकों ने आवेदन किया है। सुप्रीम कोर्ट के एक सितंबर 2025 के आदेश के बाद आरटीई लागू होने से पूर्व सेवारत शिक्षकों को भी टीईटी पास करना अनिवार्य है। जिन शिक्षकों की पांच साल से कम की सेवा बाकी है, उन्हें बिना टीईटी के सेवानिवृत्ति तक काम करने की छूट दी गई है लेकिन उन्हें पदोन्नति नहीं मिलेगी। जिनके पास पांच साल से अधिक की सेवा बाकी है, उन्हें तीन साल के अंदर टीईटी पास करना है, वरना उन्हें अनिवार्य सेवानिवृत्ति लेनी होगी। प्राथमिक से उच्च प्राथमिक स्तर के विद्यालय में पदोन्नति के लिए भी उच्च प्राथमिक स्तर की टीईटी पास करनी है। इसके खिलाफ शिक्षकों ने सर्वोच्च न्यायालय में दो बार याचिकाएं भी लेकिन खारिज हो गईं।...