नई दिल्ली, फरवरी 26 -- भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह और एक्टर पवन सिंह एक दूसरे को डेट कर चुके हैं। अक्षरा ने डेटिंग के दौरान पवन सिहं पर फिजिकल अब्यूज का आरोप लगाया था। इस वजह से उनका रिश्ता खत्म हो गया था। अब अक्षरा सिंह ने एक पॉडकास्ट में इस बात पर नाराजगी जाहिर की कि हर जगह उनसे पवन सिंह के बारे में सवाल होता है। उन्होंने कहा कि उन्हें कोई चैन से जीने नहीं दे रहा है। अक्षरा ने कहा कि पवन सिंह 10 जगह मुंह मार रहे हैं, उनसे कोई कुछ सवाल नहीं करता है।पवन सिंह के बारे में सवालों से परेशान हुईं अक्षरा सिंह सिद्धार्थ कनन के साथ खास बातचीत में अक्षरा ने कहा, "इस बात को जमाना बीत चुका है। मुझे भी अपना जीवन बसाना है। एक ही जगह उलझ कर नहीं रह सकती। वो 10 जगह लड़कियों के साथ इधर-उधर घूम रहा है, उससे कोई सवाल नहीं पूछ रहा है। मुझे कोई चैन से जीने ...