EX गर्लफ्रेंड के साथ मरने चला था, कार में बम लगाकर खुद को उड़ाया; बच निकली प्रेमिका
नई दिल्ली, जून 28 -- कर्नाटक के तुमकुरू जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक व्यक्ति ने अपनी पूर्व प्रेमिका के साथ मरने के लिए कार को बम से उड़ा लिया। इस घटना में प्रेमी की तो मौत हो गई, लेकिन प्रेमिका समय रहते कैब से बाहर कूद गई, जिससे उसकी जान बच गई। इस पूरे घटनाक्रम में कैब ड्राइवर भी गंभीर रूप से झुलस गया है। प्रेमिका और कैब ड्राइवर दोनों को हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस के मुताबिक, यह पूरी घटना शनिवार को सिरा तालुक जोगिहल्ली के पास नेशनल हाईवे-48 पर हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक यहां हाईवे पर तेज रफ्तार से जा रही कार पहले एक दम से रुक गई और फिर उसमें से एक लड़की बाहर कूद गई। वह घबराई हुई थी। कोई कुछ समझ पाता उससे पहले ही कार में जोरदार धमाका हो गया। इससे कार में आग लग गई। तभी उसमें से ड्राइवर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.