EVM में BJP के बटन पर चिपकाया टेप, बंगाल में वोटिंग के बीच TMC पर धांधली के आरोप
नई दिल्ली, अप्रैल 29 -- Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण की वोटिंग जारी है। डायमंड हार्बर लोकसभा क्षेत्र में आने वाली फाल्टा सीट सुर्खियों में है। मतदान के दिन यहां ईवीएम (EVM) के साथ छेड़छाड़ और बटनों पर टेप चिपकाने के गंभीर आरोप सामने आए हैं। अभिषेक बनर्जी के संसदीय क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार देवांग्शु पांडा ने आरोप लगाया कि कई बूथों पर ईवीएम मशीनों में उनके नाम और पार्टी के चुनाव चिह्न के बगल वाले बटन को टेप से चिपका दिया गया है। ताकि मतदाता भाजपा के पक्ष में वोट न डाल सकें। भाजपा के आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर कुछ वीडियो शेयर किए हैं, जिनमें ईवीएम के बटनों पर टेप लगा हुआ दिख रहा है। उन्होंने इसे "डायमंड हार्बर मॉडल" करार देते हुए कहा, "ममता बनर्जी इसी तरह के अपराध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.