पीटीआई, अप्रैल 11 -- दिल्ली सरकार ने शनिवार को 'ईवी पॉलिसी 2026 से 2030' का ड्रॉफ्ट जारी किया है। मार्च 2030 तक 30 लाख रुपये तक की कीमत वाली इलेक्ट्रिक कारों पर रोड टैक्स और रजिस्ट्रेशन फीस में 100% छूट मिलेगी। वहीं पॉलिसी में अगले दो साल के भीतर स्कूलों को यह सुनिश्चत करना होगा कि उनके बसों के बेड़े में 10 फीसदी वाहन इलेक्ट्रिक सेगमेंट के हों। ड्रॉफ्ट के मुताबिक, इलेक्ट्रिक सेगमेंट की बसों को शामिल करने का यह लक्ष्य पॉलिसी के तीने साल पूरे होने पर बढ़कर 20 फीसदी होगा तो 31 मार्च 2030 तक यह 30 फीसदी हो जाएगा।स्कूल बसों के पूरे बेड़े पर लागू पॉलिसी में कहा गया है कि यह निर्देश स्कूल बसों के पूरे बेड़े पर लागू होगा चाहे वे बसें स्कूल की अपनी हों, लीज पर ली गई हों या किराए की हों। स्कूल नई ईवी पॉलिसी के इस नए नियम का सही से पालन करे इसकी जिम...