नई दिल्ली, मई 1 -- देश के इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर सेगमेंट के लिए नए फाइनेंशियल ईयर 2027 की शुरुआत उलट-फेर के साथ हुई है। दरअसल, बीते महीने यानी अप्रैल में इस सेगमेंट टॉप करने का काम एक बार फिर टाटा मोटर्स ने किया, लेकिन इसके बाद वाली पोजीशन पर की बदलाव देखन को मिले। दरअसल, कई महीने से नंबर-2 पोजीशन पर रहने वाली JSW MG मोटर इस बार नंबर-3 पर पहुंच गई। वहीं, महिंद्रा ने शानदार सेल्स आंकड़ों के साथ दूसरी पोजीशन को हथिया लिया। वहीं, विनफास्ट लंबी छलांग लगाते हुए नंबर-4 पोजीशन पर पहुंच गई। इस विनफास्ट की कंपनी ने हुंडई और मारुति को पीछे छोड़ दिया। वहीं, मारुति ई-विटारा के साथ टॉप-5 में शामिल हो गई। इस इलेक्ट्रिक SUV ने पहली बार 1000 यूनिट की बिक्री को पार किया। साथ ही, हुंडई को पीछे छोड़ दिया। जबकि एलन मस्क की टेस्ला टॉप-10 से बाहर रही। यह भी पढ़...