नई दिल्ली, सितम्बर 16 -- यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग यानी ईटीपीएल की शुरुआत इसी साल हुई है। पहला सीजन 26 अगस्त से शुरू हुआ है। 15 सितंबर तक इस टूर्नामेंट को सिर्फ 21 दिन में ही हुए हैं, लेकिन एक ऐसा रिकॉर्ड इस लीग में बन गया है, जो इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के 19 साल के इतिहास में भी नहीं बना। ये रिकॉर्ड गेंदबाजों ने मिलकर बनाया है। दरअसल, एक टी20 लीग में एक सीजन में सबसे ज्यादा 5 विकेट हॉल प्राप्त करने का रिकॉर्ड अभी तक दुनिया की सबसे पुरानी एक्टिव टी20 क्रिकेट लीग आईपीएल के नाम दर्ज था। 2011 के सीजन में 4 बार ऐसा हुआ था, जब गेंदबाजों ने 5 विकेट हॉल एक सीजन में प्राप्त किया था, लेकिन ईटीपीएल में 2026 के सीजन में पहले 21 दिन में ही 5 खिलाड़ियों ने ये करिश्मा कर दिखाया है। यह भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी खेल सकते हैं तीसरा टी20 मैच? श्रेय...