ETPL में आर अश्विन को मिली है दोहरी भूमिका, बोले- मैं करियर के उस स्टेज पर हूं, जहां मैं.
नई दिल्ली, जुलाई 2 -- क्रिकेट फैंस को एक और टी20 लीग देखने को मिलने वाली है। यूरपियन टी20 प्रीमियर लीग यानी ईटीपीएल का ड्राफ्ट तैयार हो चुका है। इस टूर्नामेंट भारतीय टीम के पूर्व ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन दोहरी भूमिका में नजर आने वाले हैं, जो कि कप्तान ही नहीं, बल्कि टीम के मेंटॉर भी होंगे। डबलिन गार्डियंस के लिए वे कप्तान कम मेंटॉर की भूमिका में होंगी। बहुत कम खिलाड़ी इस तरह की दोहरी जिम्मेदारी उठाते हैं। हालांकि, उनके लिए यह नई बात नहीं है। आधिकारिक तौर पर पहली बार वे इस भूमिका में हैं, लेकिन आईपीएल में भी इसी तरह की जिम्मेदारी उन्होंने निभाई है। आर अश्विन ने ईटीपीएल की ऑनलाइन प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपनी दोहरी जिम्मेदारी पर कहा, "मुझे लगता है कि मैं अपने करियर के उस स्टेज पर हूं, जहां मैं सिर्फ एक प्लेयर होने से ज्यादा कुछ करना चाहता हूं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.