नई दिल्ली, नवम्बर 25 -- इथियोपिया से भारत पहुंचे राख के बादल को लेकर मौसम विभाग अलर्ट मोड पर है। IMD ने जानकारी दी है कि मंगलवार शाम तक राख के ये बादल छट सकते हैं और भारत से आगे जा सकते हैं। दिल्ली 9 हजार किमी से ज्यादा दूरी पर फंटे ज्वालामुखी के चलते ये गुबार भारत पहुंचे हैं, जिनके चलते हवाई यातायात खासा प्रभावित हुआ है। साथ ही दिल्ली समेत कई शहर प्रभावित हुए हैं। IMD यानी भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि राख के इन बादलों का अगला पड़ाव चीन होगा। विभाग ने जानकारी दी है कि ये भारत से मंगलवार शाम 7 बजकर 30 मिनट तक छंट सकते हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि फिलहाल ये बादल दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान में तैरते रहेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ये बादल भारतीय शहरों के AQI पर खास असर नहीं डालेंगे, लेकिन इनके चलते हिमालय और इससे सटे तेराई बेल्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.