Etawah Auraiya News: 836 बकाएदारों का काटा गया बिजली कनेक्शन
इटावा औरैया, जुलाई 29 -- Etawah Auraiya News: इटावा। स्मार्ट मीटर को प्रीपेड से पोस्टपेड किए जाने के बाद भी काफी उपभोक्ताओं ने अपने बकाया बिल का भुगतान नहीं किया है। इस मामले पर बिजली विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। जिन उपभोक्ताओं पर 10 हजार से अधिक की बकाएदारी है उनके कनेक्शन काटे जा रहे हैं। इस संबंध में अधिशाषी अभियंता हनुमान प्रसाद मिश्र ने बताया है कि पिछले तीन दिनों में इस तरह के 836 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए गए हैं , जिन पर 10000 या उससे अधिक बिजली का बिल बकाया था। इन उपभोक्ताओं ने पिछले महीने भी भुगतान नहीं किया था। यह कनेक्शन ऑनलाइन काटे गए। उन्होंने बताया कि कनेक्शन काटे जाने के बाद 395 उपभोक्ताओं ने 22 लाख रुपए का बिजली बिल जमा किया है। अधिशाषी अभियंता ने उपभोक्ताओं से कहा है कि वह तत्काल बिजली बिल का भुगतान करें जिससे कनेक्शन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.