इटावा औरैया, सितम्बर 4 -- Etawah Auraiya News: उदी। विकासखंड बढ़पुरा क्षेत्र की ग्राम पंचायत कामेत में बाह रोड से बेदरी के घर से नहर तक जाने वाला करीब 600 मीटर लंबा और 11 फुट चौड़ा रास्ता बदहाल होकर तालाब में तब्दील हो गया है। चकरोड पर जलभराव और कीचड़ के कारण किसानों को खेतों तक पहुंचने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार कृष्णा गोपाल, ब्रजेश, राकेश, ब्रजकिशोर, योगेश, चंदन, योगेंद्र, अमन, गौरव, सनी राजावत समेत कई किसानों की कृषि भूमि है। रास्ता खराब होने से किसानों को जुताई, बुआई तथा खाद-बीज और अन्य कृषि सामग्री खेतों तक पहुंचाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ट्रैक्टर और अन्य कृषि वाहन भी मार्ग से आसानी से नहीं निकल पा रहे हैं।ग्रामीणों का कहना है कि इस रास्ते को दुरुस्त करा दिया जाए तो किसानों को तो र...