Etawah Auraiya News: 51 पौधे रोपकर कनकुआ को हरित गांव बनाने का लिया संकल्प
इटावा औरैया, जुलाई 28 -- Etawah Auraiya News: ऊसराहार। ताखा विकास खंड के ग्राम कनकुआ में मंगलवार को अपना गांव-हरित गांव अभियान के तहत सामूहिक वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। गांव के पूर्वी छोर स्थित श्मशान भूमि पर ग्रामीणों की सहभागिता से 51 छायादार और औषधीय पौधे रोपे गए। इस दौरान ग्रामीणों ने पौधों की नियमित देखभाल और उन्हें संरक्षित करने का संकल्प लिया। गांव निवासी तीन भाइयों नरेंद्र सिंह तोमर, वीरेंद्र सिंह और सुरेंद्र सिंह तोमर ने ग्रामीणों को साथ लेकर गांव को हरा-भरा बनाने की मुहिम शुरू की है। नरेंद्र सिंह तोमर भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर पद से सेवानिवृत्त हैं। मझले भाई वीरेंद्र सिंह गांव में खेती-किसानी करते हैं, जबकि छोटे भाई सुरेंद्र सिंह तोमर इफको के आंवला-बरेली प्लांट में डीजीएम पद से वर्ष 2024 में सेवानिवृत्त हुए है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.