इटावा औरैया, जुलाई 19 -- Etawah Auraiya News: ​इटावा। थाना बढ़पुरा क्षेत्र में 50 साल पहले मर चुकी वृद्धा को चिंदा दिखाकर उसकी जमीन को दूसरे के नाम बैनामा कर दिया। बैनामा के दौरान दूसरी महिला ने स्वयं को उस मरी हुई महिला बताते हुए बैनामा किया था। महिला के पौत्र ने इस मामले में अधिकारियों को शिकायतीपत्र दिया है। पुलिस अब मामले की छानबीन कर रही है। ​गड़िया मलू सिंह के रहने वाले सोनवीर पुत्र स्वर्गीय नत्थूरामने एसएसपी को एक शिकायतीपत्र दिया है। इसमें आरोप लगाया कि उनकी दादी फूलमती का निधन 50 वर्ष पहले हो चुका था। लेकिन राजस्व अभिलेखों (खतौनी) में नाम उनका ही चला आ रहा था। इसका फायदा उठाकर उदी मोड़ के एक युवक ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर जालसाजी कर डाली। ​आरोप है कि दो मई 2024 को उप-निबंधक कार्यालय में एक अज्ञात महिला को मृत फूलमती देवी के रूप...