Etawah Auraiya News: 40 मरीजों की हुई जांच, दो डेंगू संदिग्ध मिले, 10 मरीजों को कराया गया भर्ती
इटावा औरैया, नवम्बर 1 -- Etawah Auraiya News: बकेवर। लुधियानी गांव में बड़ी संख्या में ग्रामीणों के बीमार होने की खबर हिन्दुस्तान अखबार में प्रकाशित होने के बाद स्वास्थ्य और पंचायत विभाग हरकत में आया। रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर स्वास्थ्य शिविर लगाया। इसमें 40 मरीजों की जांच की गई। दो डेंगू के संदिग्ध मरीज पाए गए, जबकि अन्य मरीजों में वायरल बुखार के लक्षण मिले। गंभीर लक्षण वाले 10 मरीजों को इलाज के लिए सीएचसी महेवा आने की सलाह दी गई।रविवार को जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. एसएन सिंह, मलेरिया निरीक्षक डॉ. श्यामवीर सिंह, डिप्टी सीएमओ डॉ. सत्येंद्र सिंह यादव, सीएचसी महेवा अधीक्षक डॉ. अभिषेक वर्मा, डॉ. शशिकांत पटेल और फार्मासिस्ट की टीम गांव पहुंची। गांव में मरीजों की संख्या अधिक होने वाले स्थान पर शिविर लगाया गया। स्वास्थ्य टी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.