इटावा औरैया, जुलाई 11 -- Etawah Auraiya News: जसवंतनगर। नगर की सुरक्षा व्यवस्था को आधुनिक तकनीक से और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में पुलिस प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी त्रिनेत्र योजना के तहत कस्बे के प्रमुख चौराहों, बाजारों, संवेदनशील स्थानों तथा नगर में प्रवेश और निकास के सभी प्रमुख मार्गों पर करीब 25 सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। कैमरे स्थापित होने के बाद पूरे नगर क्षेत्र की गतिविधियों पर चौबीसों घंटे निगरानी रखी जाएगी, जिससे अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने में मदद मिलेगी। सीओ आयुषी सिंह ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप नगर को सुरक्षित बनाने के लिए सीसीटीवी नेटवर्क का विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थलों पर कैमरे लगने से संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर नजर रखी जा सकेगी। यह भी पढ़ें...