Etawah Auraiya News: 183 विद्यालयों ने छात्रवृत्ति नहीं की अपडेट, 31 को बैठक
इटावा औरैया, अगस्त 29 -- Etawah Auraiya News: इटावा। पूर्व दशम और दशमोत्तर कक्षाओं की छात्रवृत्ति को लेकर कई स्कूलों ने ढिलाई पड़ती है।कुल मिलाकर 183 विद्यालयों ने अभी तक छात्रवृत्ति प्रोफाइल अपडेट नहीं की है जिससे उनके छात्र-छात्राओं की छात्रवृत्ति पर संकट है। इसे प्रशासन ने गंभीरता से लिया है और 31 अगस्त को शाम 4:00 बजे जिलाधिकारी की अध्यक्षता में इन विद्यालयों के प्रधानाचार्य की बैठक बुलाई है। इस संबंध में जिला समाज कल्याण अधिकारी संध्या रानी बघेल ने बताया है कि पूर्व दशम में 133 और दशमोत्तर में 50 विद्यालयों ने छात्रवृत्ति प्रोफाइल अपडेट नहीं की है। इन सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्य व छात्रवृत्ति के नोडल अधिकारी की बैठक बुलाई गई है जो 31 अगस्त को होगी । इस बैठक में इनका भाग लेना अनिवार्य है। इससे पहले भी छात्रवृत्ति को लेकर प्रोफाइल अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.