Etawah Auraiya News: 18 साल पुराने छात्रवृत्ति घोटाले में तत्कालीन स्कूल प्रबंधक गिरफ्तार
इटावा औरैया, जुलाई 21 -- Etawah Auraiya News: इटावा। एक करोड़ की छात्रवृत्ति गबन के मामले में जिले के एक स्कूल के तत्कालीन प्रबंधक को मंगलवार को ईओडब्ल्यू की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि 18 साल पुराने इस घोटाले में 27 विद्यालयों के खिलाफ जांच शुरू की गई थी। जांच में धरातल पर एक भी स्कूल वर्तमान में नहीं है। इंस्पेक्टर ईओडब्ल्यू कमलेश पाल ने बताया कि इटावा में वर्ष 2008-09 में कक्षा एक से पांच तक के अनुसूचित जाति/पिछड़ी जाति/अल्पसंख्यक एवं सामान्य वर्ग के छात्र/छात्राओं की फर्जी संख्या दर्शाकर छात्रवृत्ति घोटाला किया गया था। अस्तित्वहीन 27 विद्यालयों के प्रबंधकों व प्रधानाचार्यों ने छात्रवृत्ति की धनराशि निकालकर हड़प ली। लगभग एक करोड़ के इस घोटाले का मुकदमा सिविल लाइन थाने में वर्ष 2009 में दर्ज कराया गया था। मामला एक करोड़ रुपये के घोट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.