इटावा औरैया, जुलाई 8 -- Etawah Auraiya News: बकेवर। बारिश से बकेवर क्षेत्र की बिजली व्यवस्था चरमरा गई। टकरुपुर 220 केवी ट्रांसमीटर से बकेवर उपकेंद्र को आने वाली 33 हजार की लाइन में रात 11 बजे फाल्ट हो गया। इनकमिंग सेक्शन में नमी से ब्लास्ट होने से ग्रामीण क्षेत्र के तीन प्रमुख फीडर बंद हो गए। करीब 50 से अधिक गांवों में 16 घंटे बिजली संकट रहा। बुधवार दोपहर आपूर्ति बहाल हो सकी। ब्लास्ट होते ही लुधियानी फीडर, आरएल फीडर और पीडीडब्ल्यू फीडर की आपूर्ति तुरंत बंद की गई। इससे 50 से अधिक गांवों में बिजली गुल हो गई। नलकूप ठप होने से पेयजल की भी दिक्कत रही। मरम्मत के बाद बुधवार दोपहर चार बजे आपूर्ति बहाल की गई। यह भी पढ़ें- Auraiya News: इनकमिंग केबल में फॉल्ट से रातभर ठप रही बिजली आपूति

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...