इटावा औरैया, सितम्बर 25 -- Etawah Auraiya News: ऊसराहार। पुलिस और अभियोजन पक्ष की सशक्त पैरवी 15 साल पुराने सड़क हादसे के मामले में अभियुक्त को 1 वर्ष की जेल और अर्थदंड की सजा सुनाई गई। न्यायालय एसीजेएम-3 ने वर्ष 2009 के सड़क दुर्घटना के एक मामले में अभियुक्त को दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई है। वर्ष 2009 में थाना ऊसराहार थाना क्षेत्र में अभियुक्त अफरोज मोहम्मद पुत्र इलियास मोहम्मद निवासी कठौतिया थाना ऊसराहार के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मुकदमा दर्ज कराया गया था। इस मामले में न्यायाधीश ने अभियुक्त अफरोज मोहम्मद को दोषी पाते हुए एक साल की सजा व ढ़ाई हजार रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...