Etawah Auraiya News: 14 घंटे से गुल बिजली, 20 हजार से अधिक आबादी बेहाल
इटावा औरैया, सितम्बर 25 -- Etawah Auraiya News: जसवंतनगर। 33/11 केवी बलरई फीडर से जाखन फीडर के लिए जाने वाली बिजली लाइन में खराबी आने से क्षेत्र के करीब एक दर्जन से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े छह बजे बिजली गुल हुई, जो खबर लिखे जाने तक करीब 14 घंटे बाद भी बहाल नहीं हो सकी। लंबे समय तक बिजली न आने से करीब 20 हजार से अधिक आबादी प्रभावित रही। बिजली आपूर्ति बाधित होने वाले गांवों में नगला तौर, नगला सलहदी, घुराह, जाखन, सरामई, लुंगे की मड़ैया, कछपुरा, गढ़ी रामधन, गढ़ी दलेल, पूछरी समेत अन्य गांव शामिल हैं। सुबह से बिजली नहीं आने के कारण ग्रामीणों के घरेलू कामकाज प्रभावित हुए। वहीं मोबाइल फोन चार्ज करने से लेकर पेयजल की व्यवस्था तक लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।
समस्या की जानकारी समस्या की जानकारी लेने के लिए सैफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.